Rampur News : जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
जनवरी 27, 2026
गणतंत्र दिवस पर मदद एक आस फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर किया। शिविर में 28 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा की। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक ब्रजेश कुमार सक्सेना सहित फाउंडेशन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने मानवता और सेवा भाव को राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताया।
0 टिप्पणियाँ