रामपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार से राष्ट्रीय लोक दल नेताओं की महत्वपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें भाजपा–रालोद गठबंधन और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा की गई। रालोद प्रदेश महासचिव व रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान बबलू ने जनपद की सभी जिला पंचायत सीटों की जानकारी साझा की और वार्ड नंबर 19 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। बैठक का उद्देश्य जिला स्तर पर गठबंधन को और मजबूत करना रहा। इस दौरान रालोद युवा क्षेत्रीय महासचिव मोहम्मद रेहान भी मौजूद रहे।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ