Rampur News : चयन वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
जनवरी 07, 2026
एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष राम बहादुर गौतम के नेतृत्व में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बावजूद चयन वेतनमान का लाभ न मिलने का मुद्दा उठाया गया। शिक्षकों ने आरक्षित वर्ग के साथ हो रहे भेदभाव पर नाराजगी जताते हुए नियमानुसार वेतनमान स्वीकृत कराने की मांग की।
0 टिप्पणियाँ