Rampur News : कोठा जागीर व मानपुर औझा में नई एम-पैक्स का शुभारम्भ, उर्वरक वितरण शुरू
जनवरी 07, 2026
जनपद रामपुर में सहकारिता को मजबूत करने के उद्देश्य से गठित नई एम-पैक्स के तहत कोठा जागीर और मानपुर औझा एम-पैक्स का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में उर्वरक वितरण की शुरुआत की गई। कोठा जागीर एम-पैक्स से 16 ग्राम सभाओं के 2432 सदस्य और मानपुर औझा एम-पैक्स से 27 गांव लाभान्वित होंगे। नई समितियों से किसानों को ऋण, उर्वरक, बीज व अन्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे पारदर्शिता और समय की बचत होगी।
0 टिप्पणियाँ