Rampur News : गांधी समाधि स्थल से स्वदेशी संकल्प रैली का शुभारम्भ
जनवरी 28, 2026
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने गांधी समाधि स्थल से स्वदेशी संकल्प रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और नागरिक शामिल हुए। विधायक ने स्वदेशी उत्पाद अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ