Rampur News : अंडर-14 हॉकी नेशनल में यूपी टीम ने जीता ब्रॉन्ज, रामपुर की मशीयत फातिमा चमकीं
जनवरी 07, 2026
ग्वालियर में आयोजित अंडर-14 स्कूल गर्ल्स हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम ने उड़ीसा को 4-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस उपलब्धि में रामपुर की बालिका खिलाड़ी मशीयत फातिमा का अहम योगदान रहा, जो यूपी टीम की सदस्य रहीं। पहली बार राज्य टीम में चयनित होकर उन्होंने रामपुर और मुरादाबाद मंडल का नाम रोशन किया। मेडल जीतने पर जिले में खुशी का माहौल है। मशीयत 8 जनवरी को मेडल के साथ रामपुर पहुंचेंगी।
0 टिप्पणियाँ