Rampur News : रामपुर से गदरपुर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजन परेशान


रामपुर। थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग निवासी मोहम्मद जीशान (25 वर्ष) पुत्र सरदार अहमद बीते 11 जून 2025 को रामपुर से गदरपुर मार्केटिंग के लिए गया था, जिसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की माने तो आखिरी बार उसकी बातचीत दोपहर 2 बजे शिव मेडिकल स्टोर, गदरपुर से हुई थी, जहां से उसने बताया था कि वह सुरक्षित पहुंच चुका है।

इसके बाद न तो जीशान का फोन मिला और न ही उसका कोई सुराग लग पाया। परिजन जब गदरपुर स्थित शिव मेडिकल स्टोर पहुंचे तो वहां के लोगों ने बताया कि वह युवक करीब दोपहर 2 बजे आया था और लगभग 20 मिनट बाद कहीं चला गया।

जीशान के परिजन बेहद चिंतित हैं और उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को जीशान के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

📞 संपर्क करें: 8077924747

परिजनों ने प्रशासन से भी इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर युवक को खोजने की मांग की है।


#MissingPerson #RampurNews #GadarPur #YouthMissing #UrgentAlert #मोहम्मदजीशान #रामपुर #गुमशुदगी



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : फर्जी iPhone डील के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार