Rampur News : *हज से वापस आ रहे रामपुर के पिता-पुत्रों समेत पांच की सड़क हादसे में मौत, जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिला अस्पताल पहुंच कर करवाया पोस्टमार्टम*

रामपुर: मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में रामपुर के पिता व तीन पुत्रों समेत पांच की मौत हो जाने पर चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे व जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए सरकार व प्रशासन से मृतकजनों के परिवार को मुआवजा दिलवाए जाने व घायलों के इलाज की मांग की है।

हादसे की सूचना पाकर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने अधिकारियों से वार्ता कर रामपुर जिला अस्पताल पहुंच कर पोस्टमार्टम करवाया और परिवार को सांत्वना दी। उन्होने बताया कि इतना बड़ा हादसा, लेकिन नहीं पहुंचा कोई भी अधिकारी जिला अस्पताल में, जो बहुत ही निंदनीय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं